30 जुलाई 2014 - 17:59
इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा का एकमात्र बिजलीघर भी तबाह कर दिया।

ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल की वहशियाना बमबारी का सिलसिला जारी है। लोगों और घरों के बाद अब इस्राईली नें फ़िलिस्तीनी साधनों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इस्राईल के एक हवाई हमले में ग़ज़्ज़ा पट्टी का इकलौता बिजली घर भी तबाह हो गया है।

ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईली वहशियाना बमबारी का सिलसिला जारी है। ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल की वहशियाना बमबारी का सिलसिला जारी है। लोगों और घरों के बाद अब इस्राईली नें फ़िलिस्तीनी साधनों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इस्राईल के एक हवाई हमले में ग़ज़्ज़ा पट्टी का इकलौता बिजली घर भी तबाह हो गया है।
पॉवर अथार्टी के डिप्टी चेयरमैन फ़तहुल शेख़ ख़लील नें बताया कि इस्राईली बमबारी से बिजली घर का स्टीम जनरेटर नष्ट हो गया जबकि बमबारी से बिजली घर के आयल डिपो में आग लग गई जिसके बाद इलाक़े से आग के शोले आसमान में उठने लगे। इस्राईली बमबारी की वजह से लगने वाली आग को बुझाने में सफलता नहीं पाई जा सकी और सब कुछ जल कर राख हो गया। अल शेख़ ख़लील नें आगे कहा कि इस्राईली से आने वाली बिजली सप्लाई की लाइनें भी गोला बारी से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। 10 में से 5 मेन लाइनें पूरी तरह से तबाह हो चुकी हैं। इन तबाह और बरबाद हो चुकी लाइनों को दोबारा सही करना बिजली विभाग के बस में नही है। याद रहे कि आप्रेशनल ग़ज़्ज़ा के इकलौते बिजली घर से 18 लाख की आबादी वाले ग़ज़्ज़ा को सिर्फ़ 65 मेगावट बिजली मिलती है। रिपोर्ट के अनुसार ग़ज़्ज़ा पट्टी के इलाक़े में बिजली की मांग 280 से 320 मेगावाट की है।